News Addaa WhatsApp Group

Khadda News: कार्य में लापरवाही पर एसडीएम ने सीडीपीओ खड्डा को जारी किया स्पष्टीकरण नोटिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 20, 2022  |  5:07 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News: कार्य में लापरवाही पर एसडीएम ने सीडीपीओ खड्डा को जारी किया स्पष्टीकरण नोटिस

खड्डा/कुशीनगर। कोविड़-19 के बैठक में अनुपस्थित रहने एवं शासकीय कार्यों में रूचि न लेने के कारण एसडीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जबाब देने का निर्देश जारी किया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

एसडीएम खड्डा श्रीमती उपमा पाण्डेय ने सीडीपीओ अब्दुल क्यूम पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि कोविड़-19 के महत्वपूर्ण बैठकों में सीडीपीओ उपस्थित नहीं होते हैं और न ही इनके द्वारा किसी अन्य कर्मचारियों को बैठक में भेजा जाता है। संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया जाता है जिससे कोविड़ को लेकर चल रहे कार्यक्रमों पर विपरित असर पड़ रहा है। शिवदत्तछपरा में बीएलओ के सर्वे में भी निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे कर्मचारी आचरण व उच्चाधिकारियों के आदेशों का अवहेलना मानते हुए सीडीपीओ से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking