खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ग्रामीण सहित शहरी इलाकों में मंगलवार की दिनभर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। विभिन्न सरकारी संस्थाओं सहित शैक्षणिक संस्थानों व नगर पंचायतों एवं ग्राम सचिवालयों में सुबह 10 बजे राष्ट्रध्वज फहराने के साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। देश भक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। कस्वे स्थित आवास पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय, खड्डा तहसील में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया।
मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने अपने आवास सहित विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तहसील भवन के सामने तहसील कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की उपस्थिति में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत खड्डा चेयरमैन, छितौनी नगर पंचायत चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख, बीडीओ, थाने पर प्रभारी निरीक्षक, चीनी मिल पर प्रधान प्रवंधक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण हुआ तत्पश्चात छात्र, छात्राओं ने कस्वे का भ्रमण कर देशभक्ति नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। गांवों में जगह -जगह प्रभात फेरी निकाल ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा क्षेत्र देशभक्ति गानों व कार्यक्रमों से गुंजायमान रहा।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…