News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: रक्षाबंधन पर रोड़वेज बस नहीं चलने से मायूस हुईं महिलाएं, कार्रवाई की मांग!

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 22, 2021  |  1:02 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रक्षाबंधन पर रोड़वेज बस नहीं चलने से मायूस हुईं महिलाएं, कार्रवाई की मांग!

खड्डा/कुशीनगर। एक ओर जहां पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा- निर्देश पर परिवहन निगम की बस में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं को आने- जाने में सहूलियत के लिए फ्री बस की सुविधा दी है वहीं कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली से प्रतिदिन पडरौना, गोरखपुर, लखनऊ के लिए चलने वाला रोड़वेज बस रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बस अड्डे पर नहीं पहुंचा जिससे सैकड़ो लोग सुदूर स्थान से बस सेवा से बंचित रह गये। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता आनन्द सिंह ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

बताते चलें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर 21 तारीख के रात्रि 12:00 बजे से 22 तारीख के रात्रि 12:00 बजे तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा का दिशा निर्देश दिया हैं बावजूद इसके प्रतिदिन मदनपुर से चलने वाली रोड़वेज बस सुबह मदनपुर सुकरौली चौराहे पर नहीं पहुंचा, जिससे सैकड़ो महिलाएं मायूस होकर टैम्पू, प्राइवेट बस व अन्य साधनों से मजबूरी में यात्रा की।

इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ता आनंद सिंह ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को करते हुए सरकार की छवि धूमिल करने वाले रोड़वेज अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking