खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर में सरकारी जमीन पर दुकान रखने को लेकर हुए विवाद व मारपीट में गम्भीर रूप से घायल नरेश मुसहर 50 वर्ष का रविवार को जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराने व मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को मृतक की पत्नी शोभा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रेलवे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर वर्षों से उसके पति नरेश मुसहर दुकान चलाते हैं। झोपडी गिर जाने से दुकान बन्द थी उसी जमीन पर गुमटी रखने के विवाद में गांव के कैलाश चौहान ने ग्राम प्रधान रामभजू चौहान, रामनगीना चौहान, गुरूदयाल चौहान, श्रीराम चौहान, दीवाकर चौहान के सह पर लाठी- डन्डे से गुप्त अंग पर प्रहार कर मरणासन्न कर दिया। एम्बुलेंस से ईलाज के लिए सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया जहां स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पुलिस चौकी सालिकपुर पर भी दे दी गई है। खड्डा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव ने बताया की ग्राम प्रधान सहित 6 लोगों के विरुद्ध हत्या, बलवा, दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…