News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बाढ़ से घिरे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे राहत शिविर में बनाया आशियाना, प्रशासन मुश्तैद

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2021  |  9:11 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बाढ़ से घिरे लोग राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे राहत शिविर में बनाया आशियाना, प्रशासन मुश्तैद
  • एसडीएम अरविंद कुमार स्वयं मौजूद रहकर कर रहें हैं मानिटरिंग

खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी में आयी बांढ के कारण जलमग्न हुए सालिकपुर व महदेवा गांव के लोग सालिकपुर पुलिस चौकी के समीप बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। प्रशासन बाढ़ पीडित को भोजन पानी करा रहा है। नदी पार के बाढ़ प्रभावित गांवों में भी प्रशासन नजर बनाए हुए है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

शुक्रवार को बाल्मीकी गण्डक बैराज से 4 लाख 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दियारा के हरिहरपुर, नरायनपुर, शिवपुर, बसंतपुर, बालगोविंद छपरा, शाहपुर सहित सालिकपुर व महदेवा गांव में बाढ़ का पानी गांव में घुस गया था। प्रभावित गांवों के लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेकर जीवन वसर कर रहे हैं। शुक्रवार से ही एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव प्रभावित गांवों के लोगों के लिए भोजन पानी का इंतजाम कर रहे हैं। शनिवार को सालिकपुर पुलिस चौकी पर बने बाढ़ शरणालय में तीन बच्चों को बुखार की शिकायत पर एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को इलाज करने को निर्देशित किया। रुक- रुक कर हो रही बारिश के बीच शरणार्थियों को कैम्पों में गुजारा करना पड़ रहा है। बाढ़ से सेमरा लबेदहा पंचायत के कांटी टोला के दस घर कटकर नदी की धारा में विलिन हो गये हैं। इन घरों के लोगों को पंचायत मुखिया मनोरमा देवी पत्नी छेदीलाल ने सालिकपुर के समीप शरण दिलवा कर भोजन पानी का इंतजाम कराया है। प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव भी पुलिस टीम के साथ बाढ़ पीडितों के सहयोग में जुटे हैं। इस दौरान कानूनी लालजी, लेखपाल बृजनारायण सिंह, कां. रामगोपाल यादव, कां. रोहित यादव सहित पुलिस राजस्व, पंचायत विभाग सहित बाढ़ खण्ड के अधिकारी मुश्तैद दिखे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking