News Addaa WhatsApp Group

खड्डा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो शातिरों को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 24, 2021  |  8:25 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो शातिरों को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल
  • खड्डा पड़रौना मार्ग स्थित पूर्व मंत्री के कैम्प कार्यालय पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश
  • न्यूज अड्डा ने इस खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने खड्डा नगर पंचायत के खड्डा-पडरौना मार्ग पर स्थित पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के कैंप कार्यालय पर बीते दिनों हुई चोरियों की घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने मंगलवार को दो शातिर चोरों को पकड़कर सामान भी बरामद कर लिया है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व सीओ शिवाजी सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह चोरी की 24 अदद सरिया बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो नजायज चाकू बरामद किया है। पकड़े गये बलवीर उर्फ विवेक चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी तथा अर्जुन चौधरी पुत्र देवी शंकर चौधरी निवासी वार्ड नम्वर 8, कस्बा खड्डा को मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण यादव, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, पीके सिंह, रमाशंकर सिंह यादव, सिपाही उमाशंकर सिंह यादव, मटरु यादव, मोहम्मद हारुन आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking