News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: कोहरगड्डी गांव में दूसरे दिन भी पुलिस की दबिश, गांव में शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2021  |  7:37 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोहरगड्डी गांव में दूसरे दिन भी पुलिस की दबिश, गांव में शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील कोहरगड्डी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को पशु के मांस का लोथड़ा फेंके जाने के बाद गांव में शान्ति ब्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स लगाया गया है। दूसरे दिन शनिवार को भी एस एच ओ खड्डा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स गांव जाकर घटना के छानबीन सहित उपद्रवी तत्वों के दबिश में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के शिवमंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह पशु के मांस का लोथड़ा फेंका मिलने पर लोग आक्रोशित हो गये। सूचना पर एस एच ओ आर.के यादव ने गांव पहुंच लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शान्त कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों पर धार्मिक स्थल को अपवित्र करने सहित वर्ग विशेष की धार्मिक भावना को आघात पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरु कर दी है। शनिवार को दूसरे दिन प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच अवैध रुप से संचालित होने वाले बूचड़खाने की सुराग सहित शरारती तत्वों के खोजबीन में जुटे हैं। गांव में पूरी तरह शान्ति है। खड्डा पुलिस लगातार दबिश देकर शीघ्र ही घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी हुई है। इस सम्बंध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई में जुटी हुई है। गांव में फोर्स तैनात किया गया है। शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking