News Addaa WhatsApp Group

झोला फेंककर लापता तीन छात्राओं को खड्डा पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 16, 2023  |  7:37 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
झोला फेंककर लापता तीन छात्राओं को खड्डा पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर किया बरामद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को लापता तीन लड़कियों को खड्डा पुलिस ने तत्परता पूर्वक पुलिस टीम गठित कर 12 घण्टे के भीतर बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकली दो गांवों की तीन पढ़ने वाली छात्राएं शुक्रवार को घर से स्कूल में पढ़ने के लिए निकली। कुछ देर के बाद उनका स्कूली बैग एक खेत में मिला। स्कूल और घर में नहीं मिलने पर परिजनों को चिन्ता सताने लगी और उन्होंने खड्डा पुलिस को सूचना दी। पुलिस तहरीर के आधार पर धारा 263 में मुकदमा दर्ज कर उनके सकुशल बरामदगी में तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर दी।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह की नेतृत्व में गठित टीम ने 12 घण्टे के अन्दर तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है। टीम में उप निरीक्षक शर्मा सिंह यादव, सिपाही रामनिवास यादव महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहे। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking