News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: राजस्थान से गायब हुए युवक को जीआरपी गोरखपुर की पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला, परिजनों को किया सुपुर्द

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 14, 2021  |  8:25 PM

891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राजस्थान से गायब हुए युवक को जीआरपी गोरखपुर की पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला, परिजनों को किया सुपुर्द

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। राजस्थान के करणी बिहार थाने के जयपुर जिले के एक युवक को घर से नाराज होकर गायब हो जाने की सूचना पर सक्रिय हुई गोरखपुर जीआरपी की टीम ने युवक को गोरखपुर स्टेशन से बरामद कर सूचना राजस्थान जीआरपी और परिजनों को दी। युवक के पिता सहित अन्य परिजनों के आने पर शनिवार को उसे सौंप दिया गया। परिजनों ने जीआरपी पुलिस को धन्यवाद दिया है।ad1गोरखपुर जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी चवाउवास घेवर थाना टहसा जिला अलवर, राजस्थान के घर से नाराज होकर गायब होने की सूचना जीआरपी गोरखपुर को जरिए वाट्सएप पर मिली। गायब युवक के गायब होने का रपट भी उसके स्थानीय जीआरपी थाने पर दर्ज है। जीआरपी राजस्थान की पुलिस ने बताया कि उक्त युवक का लोकेशन गोरखपुर व आस- पास मिल रहा है। इस सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी गोरखपुर की पुलिस टीम उप निरीक्षक आशीष कुमार के देखरेख में ट्रेनों, प्लेटफॉर्म व सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग बढा दी तो उस फोटो से मिलता जुलता युवक प्लेटफार्म नं. 1 पर दिखा। तश्दीक हुई तो उक्त युवक की पहिचान शुभम शर्मा के रुप में हुई। जीआरपी पुलिस की सूचना पर पहुंचे युवक के पिता विनोद शर्मा परिजन नेकीचन्द शर्मा, मुम्ता प्रसाद व सुरेश चन्द शर्मा के आने पर जीआरपी गोरखपुर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सही सलामत बालक को पाकर परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।ad2

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking