News Addaa WhatsApp Group

Khadda News/खड्डा: पारंपरिक मठिया मेले में हुआ रावण का पुतला दहन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 14, 2022  |  8:56 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: पारंपरिक मठिया मेले में हुआ रावण का पुतला दहन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के मठियां बुजुर्ग में गांव का पारम्परिक रावण मेला पुतला दहन शुक्रवार की सायं संपन्न हुआ। मेला स्थापना के 94 वें वर्ष भारी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस फोर्स एवं पीएसी मौजूद रहीं।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

मठियां बुजुर्ग गांव में दूबे परिवार के द्वारा अयोजित रावण मेला एवं कुश्ती मेला दूर दूर तक सुविख्यात है। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से मेरा में काफी संख्या में जुटे बुजुर्ग, बच्चे, महिलाओं सहित युवाओं ने मेले में सजी मिठाई, झूला, मैजिक, मौत का कुआं आदि का जमकर लुफ्त उठाया। देर शाम मेला संयोजक सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे एवं खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय की मौजदूगी में रावण का पुतला दहन किया गया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय गोविंद राव ने रावण का पुतला दहन किया। मेला संयोजक ने बताया कि पूर्वजों द्वारा लगवाये जा रहे मेले को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत रूप से लगवाया जा रहा है।

इस दौरान मेला अध्यक्ष आनन्द दूबे, मेला सह- संयोजक ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे, मेला सह संयोजक अनुज दूबे, अतुल दूबे, संतोष दूबे, वरिष्ठ नेता अजय गोविन्द राव शिशु, मनोज जायसवाल, मेला व्यवस्थापक गोरख यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, कुणाल राव,अखिलेश उपाध्याय, महेश रौनियार, बुंदल पाण्डेय, निखिल उपाध्याय, धर्मेन्द्र राव, रामनुज मिश्रा, दुर्गेश्वर वर्मा, बालमुकुंद दुबे, पल्लू शाही, संग्राम सिंह यादव, सुनील गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, विजय कुमार तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, विनय मिश्रा, अम्बर पाण्डेय, कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, राज चौबे, आयुष शुक्ला,अनुराग प्रताप सिंह, कर्मवीर साहनी, सचिन श्रीवास्तव, विनय उर्फ मारुति, आंनद सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष खड्डा उमेश सिंह, एचएचओ हनुमानगंज राम सहाय चौहान, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, पंकज सिंह, रामनिवास यादव सहित काफी संख्या लोग, पुलिस फोर्स एवं पीएसी तैनात रही।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking