News Addaa WhatsApp Group

खड्डा सामाजिक कुंभ-2023: पनियहवा के सामाजिक कुम्भ में होगा संतो का जमावड़ा, करेंगे शाही स्नान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 15, 2023  |  6:03 PM

473 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा सामाजिक कुंभ-2023: पनियहवा के सामाजिक कुम्भ में होगा संतो का जमावड़ा, करेंगे शाही स्नान

खड्डा/कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ को सफल बनाने के लिए सुप्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ मंदिर पर मकरसंक्रांति के अवसर पर महंथ सत्येन्द्रनाथ गिरी की अध्यक्षता में साधु संतों ने बैठक की। संतो ने नारायणी के महत्ता को बताते हुए सामाजिक कुंभ में जुटने वाले साधु- संतों के शाही स्नान आदि पर आपसी विमर्श किया।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

महंथ डा. सत्येंद्र नाथ गिरि ने नारायणी की महत्ता बताते हुए कहा की हिमालय के धौलागिरी पर्वत नारायण से सप्त गंडक स्थान पर प्रकट होकर मुक्तिनाथ भैरहवा कुशीनगर आदि क्षेत्रों में प्रवाहित होती है। पवित्र नारायणी नदी ऐसी नदी है जिसमें शालिग्राम (ठाकुर जी) शिला पाये जाते हैं। जिससे इस नदी को शालीग्रामी भी कहते हैं। मोनी अमावस्या के अवसर पर पनियहवा तट पर आयोजित मां नारायणी सामाजिक कुंभ में भारी संख्या में साधु संत स्नान करेंगे। साथ ही गंगा आरती कार्यक्रम भी होगा।

इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय, दशरथ गिरि, शिवानन्द गिरि, केदार गिरि, रामाश्रय गिरि‌ समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking