News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एसडीएम ने आबकारी विभाग के साथ शराब के दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 4, 2021  |  10:19 PM

1,246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने आबकारी विभाग के साथ शराब के दुकानों का किया औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। खड्डा नगर स्थित देशी व अंग्रेजी माडल शाप व वीयर की दुकानों पर बुधवार को दोपहर बाद एसडीएम, तहसीलदार व सीओ ने आबकारी विभाग के साथ दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकान पर रेट लिस्ट व सफाई नहीं होने पर एक दुकान पर दो हजार का जुर्माना लगाया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

एसडीएम अरविन्द कुमार, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीओ शिवाजी सिंह व प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण यादव, आबकारी निरीक्षक सत्येन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने दोपहर तीन बजे खड्डा कस्बा के माडल शाप, अंग्रेजी शराब की दुकान, व वियर शाप तथा कस्वे सहित ग्रामीण क्षेत्र के देशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कस्वे के एक वीयर शाप पर रेट लिस्ट नहीं होने व साफ सफाई ठीक नहीं होने पर दो हजार का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम अरविंद कुमार ने अनुज्ञापियों से नियम व शर्तों के मुताबिक साफ- सफाई व उचित मूल्य पर शराब बेचने की सख्त हिदायत दी। कहा कि यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एस आई पीके सिंह, कानूनगो आरसी गुप्ता, कां. राहुल अत्री आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking