News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नांव से जाकर दियारा के बाढ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने लिया जायजा, समस्याओं से हुए रूबरू

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 30, 2021  |  7:02 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नांव से जाकर दियारा के बाढ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने लिया जायजा, समस्याओं से हुए रूबरू
  • बिहार के नौरंगिया से नाव से प्रभावित गांवों में पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार
  • स्थिति सामान्य होने तक बाढ़ शरणालय में चलता रहेगा भोजन पानी- एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। बाढ़ आने से प्रभावित खड्डा तहसील क्षेत्र के नदी पार बसे दियारा के गांवो में आना- जाना दुर्गम हो गया है। बिहार के नौरंगिया से होकर रोहुआ नाले होते हुए नांव से बाढ़ से घिरे गांवों में सोमवार को एसडीएम खड्डा ने तहसीलदार व पुलिस बल के साथ बाढ़ के पानी से जलमग्न गांवों का जायजा लिया। गांवों के लोगों को सुरक्षित ढंग से बाढ़ शरणालय में समुचित व सुलभ भोजन, स्वास्थ्य समस्या के लिए डाक्टर व पैरामेडिकल टीम, रास्ते सुगम होने पर बाढ राहत सामग्री वितरित करने सहित बाढ़ पीड़ितों के सभी समस्याओं से रूबरू होकर अधिकारियों ने त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।खड्डा: नांव से जाकर दियारा के बाढ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने लिया जायजा, समस्याओं से हुए रूबरूनेपाल सहित मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश व बाल्मीकि गण्डक बैराज से अत्यधिक पानी के डिस्चार्ज से खड्डा इलाके के शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, बसन्तपुर, मरिचहवा, बकुलादह, बालगोविंद छपरा में बाढ़ का पानी गांव में घुसकर भारी तबाही मचाया हुआ है। लोगों के घरों में पानी होने से भोजन, पानी सहित सुरक्षित जीवन यापन में कठिनाई उत्पन्न होने लगी है। हालांकि एसडीएम अरविंद कुमार ने बाढ़ आने पर तत्काल ही प्रभावित गांवों के ग्राम प्रधान को सुरक्षित स्थान पर शरणालय स्थल बनवाकर भोजन, पानी सहित देखभाल की जिम्मेदारी राजस्व टीम, एसडीआरएफ व शिवपुर चौकी पुलिस को सौंप रखी थी।सोमवार को खुद एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ नांव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ शरणालय स्थल पर भोजन ब्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक किसी को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। बतातें चलें कि नदी पार बसे गांवों में बर्षों से बिजली ब्यवस्था धवस्त हो गयी है जिससे बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। प्रकाश ब्यवस्था के लिए डीएसओ कुशीनगर से वार्ता कर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने, बाढ़ में फंसे लोगों को पानी से पैर सड़ने, बुखार व अन्य प्रकार से स्वास्थ्य में दिक्कत होने की समस्या की समस्या पर सीएमओ से डाक्टर व पैरामेडिकल टीम को लगाने, भोजन प्रवन्धन के लिए गैस की तत्काल ब्यवस्था किया गया। एसडीएम ने लोगों की सुरक्षा के लिए लगाई गयी एसडीआरएफ व क्यूआरटी टीम के रहने व भोजन ब्यवस्था का इंतजाम करा बाढ़ रहने तक उन्हें प्रभावित गांवों में ही रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ शरणालय स्थल पर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें अवगत कराने की बात करते हुए कहा कि बाढ़ राहत सामग्री को सड़क व मार्ग सुलभ होने पर प्रभावित लोगों की सूची के अनुसार शीघ्र ही वितरित करा दी जाएगी। एसडीएम को बाढ़ आपदा में अपने बीच पाकर बाढ़ से परेशान लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान शिवपुर के ग्राम प्रधान आनन्द, हरिहरपुर प्रधान प्रतिनिधि हीरामन, मरिचहवा के प्रधान इजहार अंसारी, नरायनपुर प्रधान नरसिंह पासवान सहित पुलिस चौकी शिवपुर के पुलिस के जवान, राजस्व टीम, क्यूआरटी व एसडीआरएफ टीम के साथ रेताक्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।खड्डा: नांव से जाकर दियारा के बाढ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने लिया जायजा, समस्याओं से हुए रूबरू

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking