News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: थाने के सरकारी चालक को एसपी ने किया सस्पेंड, बैठाई जांच

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 8, 2023  |  7:45 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: थाने के सरकारी चालक को एसपी ने किया सस्पेंड, बैठाई जांच

खड्डा/कुशीनगर। लकड़ी कटवाने के एवज में एक लकड़ी ठिकेदार से बातचीत एवं पैसे की पेशकश का एक 56 सेकेंड के आडियो वायरल मामले में खड्डा थाने के सरकारी चालक को पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर जांच कराने की कार्रवाई की है लेकिन पैसे की पेशकश करने वाले ठिकेदार के विरुद्ध कार्यवाई अमल में नहीं आयी है। चालक ने इसे विभागीय साजिश बताया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाने में तैनात सरकारी ड्राइवर कपिलदेव यादव के मोबाइल पर एक व्यक्ति फोन करके कह रहा है कि वह सिसवा का ठेकेदार है तथा खड्डा क्षेत्र के भुजौली में सागौन व आम का पेड कटवाना है इसका खर्चा आकर दे दूंगा। चालक थाने पर आने को कह रहा है। इस बातचीत का कुल 56 सेकेण्ड का आडियो वायरल होने के बाद सीओ संदीप वर्मा ने जांच कर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने चालक कपिल देव यादव को सस्पेंड कर दिया है लेकिन फोन करके रिश्वत की पेशकश करने वाले कथित ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाई नहीं होने से चर्चा का बाजार गर्म है कि कही चालक को फंसाने के लिए जानबूझकर चाल तो नहीं चली गयी है।

इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन व जांच पड़ताल के बाद एसपी को रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने चालक कपिलदेव को गुरुवार की रात्रि सस्पेंड कर जांच तलब की है।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking