News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने सुनी लोगों की फरियाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 18, 2023  |  3:26 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उपजिलाधिकारी एवं सीओ ने सुनी लोगों की फरियाद WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
  • 22 आवेदनपत्रो में से 4 मामलों का मौके से हुआ समाधान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम खड्डा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 4 आवेदनपत्रों का मौके से निस्तारण कर दिया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शनिवार को उपजिलाधिकारी आशुतोष की देखरेख एवं तहसीलदार महेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर पुलिस, राजस्व सहित अन्य से संबंधित कुल 22 फरियादियों ने अधिकारियों से अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इस दौरान कुल 4 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया। शेष बचे मामलों को एसडीएम ने समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, एसआई प्रिंसी पाण्डेय, कानूनगो अजीत कुमार, लेखपाल विभव शर्मा, करुणाकरन चौरसिया, संजय गुप्ता, अजीत कुमार, धीरज शुक्ला, बृजनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking