News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: बनारस के गंगा नदी के बाद हरहा नदी में मिली सकरमाउथ कैटफिश

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 22, 2022  |  7:55 PM

1,272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: बनारस के गंगा नदी के बाद हरहा नदी में मिली सकरमाउथ कैटफिश WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। यूपी से सटे बगहा के हरहा नदी में बनारस के गंगा नदी के बाद साऊथ अमेरिका में पाए जाने वाली सकरमाउथ कैटफिश मछली ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। पर्यावरण विज्ञानी इसे पानी के जीवजंतुओं के लिए खतरा मान रहे हैं।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

बगहा के बनचहरी गांव के समीप हरहा नदी में मछली मारने के दरमियान मछुआरे के जाल में एक मछली फंसी गई।अजीबोगरीब मछली मिलने के बाद मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। वीटीआर के साथ काम करने वाले संस्था डब्ल्यूटीआई और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इस मछली को देखकर हैरत में है। नदी के सामने एक नया संकट मछली के रूप में आया जो यहां हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेज़न नदी में पाई जाती है। मछली का नाम सकर्माउथ कैटफिश है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एरिया कोऑर्डिनेटर कमलेश मौर्या ने बताया कि यह चिंता का विषय है। क्योंकि यह मछली मांसाहारी है। यहां की नदियों के लिए यह खतरनाक है। मछली हरहा नदी में मिली है । लेकिन इसका घर भारत की नदियां नहीं बल्कि यहां से हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका की अमेज़न नदी में है । बावजूद मछुआरों के जाल में फंस कर इसमें इस बात की ताकीद कर दी थी । अब इसका स्थानीय नदियों में भी मिलने की पुष्टि हुई है। पर्यावरण से जुड़े लोग इसपर चिंता जता रहे हैं।डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एरिया कोऑर्डिनेटर कमलेश मौर्य और डब्ल्यूटीआई के सुब्रत लेहरा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह मछली मांसाहारी है और अपने इकोसिस्टम के लिए खतरा भी है। अजीब से मुंह वाली मछली साउथ अमेरिका के अमेजॉन नदी में हजारों किलोमीटर दूर पाई जाती है। इन लोगो ने दावा किया है कि स्थानीय नदियों के पारिस्थितिकी तंत्र का यह मछली विनाश कर सकती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking