News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तहसील स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 23, 2023  |  6:56 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहसील स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न
  • प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी स्थित छितौनी इण्टर कॉलेज में तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ऊंची कूद, भाला प्रक्षेपण, शॉटपुट, डिसकस थ्रो, लंबी दूरी की दौड़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

समापन सत्र के दूसरे दिन रविवार को आयोजक प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने ने सभी प्रतिस्पर्धाओं के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हार- जीत से बड़ी बात प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होता है। खेलकूद का महत्व केवल स्कूल कॉलेज तक ही नहीं बल्कि पूरे जीवन मे होता है। उम्र बढ़ने के साथ खेल का स्थान व्यायाम ले लेता है। मनुष्य को जीवन भर व्यायाम का हिस्सा बनाना चाहिए। स्कूल बच्चों को शिक्षा ही नहीं देती बल्कि देश व समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का मौका देती है।

बताया कि प्रतियोगिता में सभी खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ी जनपदीय प्रतियोगिता के लिए जाएंगे। अंत में क्रीड़ा अध्यापक आकाश कुमार सिंह ने आभार ज्ञापित किया। क्रीड़ा शिक्षक सुजीत सिंह, अभिषेक चौहान, कुमारी अमृता कुशवाहा, व्यास यादव , अखिलेश सिंह, निर्यायक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ऊदल कुमार, प्रधानाचार्य फादर बैजू, अभिषेक पांडेय, प्रदीप मिश्र, सिकंदर गौतम, रामनरेश गुप्ता, मुकेश पाठक, अजय जायसवाल, अभय प्रताप यादव, पंकज कुमार उदय राज शुक्ला, मुक्तिनाथ कुशवाहा, विवेकानंद यादव, निधि गुप्ता, रिपिका, प्रमिला गुप्ता, उमेश प्रसाद, रीना देवी, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव सहित तमाम छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking