News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: स्नातक निर्वाचन का चुनाव सकुशल संपन्न, सुरक्षा की चाक-चौवंद व्यवस्था; खड्डा में 724 मत में पड़े 311 मत…कुल 42.96 प्रतिशत हुआ मतदान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 30, 2023  |  6:51 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: स्नातक निर्वाचन का चुनाव सकुशल संपन्न, सुरक्षा की चाक-चौवंद व्यवस्था; खड्डा में 724 मत में पड़े 311 मत…कुल 42.96 प्रतिशत हुआ मतदान

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-फैजावाद स्नातक निर्वाचन का चुनाव खड्डा ब्लाक परिसर में सकुशल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। 724 मतों के सापेक्ष 311 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी एवं एसडीएम भावना सिंह ने मतदान केंद्र का जायजा लिया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भाजपा की ओर से लगाए गए कैम्प में पहुंचकर चल रहे मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

खड्डा विकास खण्ड में सोमवार को ब्लाक परिसर पर बने मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतदान पीठासीन अधिकारी बीडीओ कप्तानगंज की देख- देख में शुरु हो गया। स्नातक निर्वाचन के लिए पंजीकृत कुल 724 महिला और पुरुष मतदाताओं में से निर्धारित समय तक 239 पुरूष व 72 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

मतदान प्रतिशत 42.96 प्रतिशत रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला अल्प बचत अधिकारी कुशीनगर एवं बीडीओ खड्डा विनीत यादव व्यवस्था एवं देखरेख में लगे रहे। सीडीओ कुशीनगर गुंजन द्विवेदी एवम् एसडीएम भावना सिंह ने मतदान केन्द्रों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एस एच ओ खड्डा अमित शर्मा की देखरेख में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। मतदान केंद्र पर पीएसी और भारी संख्या में महिला और पुरुष जवान तैनात रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking