News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: निर्माणाधीन शापिंग काम्प्लेक्स का काम रोकवाने का मामला ने पकड़ा तूल!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 10, 2021  |  8:58 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: निर्माणाधीन शापिंग काम्प्लेक्स का काम रोकवाने का मामला ने पकड़ा तूल!

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा नगर पंचायत में निर्माणाधीन काम्पलेक्स का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी कमिशनवाजी को लेकर माननीयों सहित अन्य अधिकारियों और ठीकेदारों पर कमीशनबाजी को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ने की बात वायरल हो रहा है। नगर पंचायत द्वारा पुराने कार्यालय को ध्वस्त शापिंग काम्प्लेक्स बनवाये जाने में अनियमितता व मानक विहीन बनवाने का आरोप लग रहा है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

बताते चलें कि सभासदों ने बीते बुधवार को मौके पर पहुंच मानक की अनदेखी का आरोप लगा काम बंद कराया था, जो फिर शुरू हो गया। गुरूवार को पुन: सभासदों ने मामले को प्रशासन में शिकायत की तो काम बन्द करा दिया। शाम को सभासदों की ओर से दो लोगों पर अभद्रता का आरोप लगा थाने में तहरीर दी गई जिसपर दो लोगों के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रशासन के हस्तक्षेप से काम बंद करा दिया है। नगर के मनोनीत सभासद संतोष तिवारी ने गुरूवार की देर रात पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाइक से दो लोग पर उनके घर पहुंच धमकी दिए। पुलिस इस मामले में भी छानबीन कर रही है। मामले में नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि काम नियम संगत तरीके से हो रहा है, आरोप निराधार है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking