News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दो दिनों तक लोगों में दहशत बनाने वाला गैंडा जंगल की ओर निकला, वन विभाग के लोगों ने ली राहत की सांस

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 12, 2022  |  10:06 PM

936 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दो दिनों तक लोगों में दहशत बनाने वाला गैंडा जंगल की ओर निकला, वन विभाग के लोगों ने ली राहत की सांस

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र में दो दिनों तक दहशत का पर्याय बना विशालकाय गैंडा शनिवार की दोपहर बाद छोटी गण्डक नदी पार कर महराजगंज जिले के सोहगीबरवां बन्य जीव प्रभाग के गेडुहरवा जंगल की तरफ निकल लिया है। जंगल की ओर निकल जाने से वन विभाग के अधिकारियों व स्टाफ ने राहत की सांस ली है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

खड्डा के वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव लगातार दूसरे दिन भी गैंडे के सर्च आपरेशन में जुटे हुए रहे। टीम गठित कर दिन व रात गैंडे के पगमार्क व बदलते लोकेशन का पता लगाते रहे जिसका परिणाम दूसरे दिन आखिरकार मिल गया। वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव ने बताया कि बीते शुक्रवार को कोहरगड्डी दरबहा गंगाछपरा में दोपहर तक केले के खेत में छिपा गैंडा दोपहर बाद मुसहरी गांव में दिखा पुन: वापस होकर गंगाछपरा, कोहरगड्डी सरेह होते हुए शनिवार को खेमनछपरा, एकडंगा, पिपरिया होते हुए भेडीजंगल के आजाद नगर टोले के पास छोटी गण्डक नदी पार करके महराजगंज के मदरहां गांव व सरेह की तरफ निकलते हुए सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के गेडुहरवा जंगल की ओर निकल लिया है। सतर्कता व सुरक्षा के लिए दूरभाष से निचलौल वनरेंज के स्टाफ व उप प्रभागीय वनाधिकारी को सूचना दे दी गयी है। संभावना व्यक्त की जा रही है की अब वह अपने ठिकाने पर पहुंच जाएगा।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking