खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस को थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव में 10 दिन पूर्व एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी के लरही से फंदे से लटकता शव बरामद किया था। मृतका की मां की तहरीर पर ससुरालियों पर दहेज हत्या, साजिश, दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह एवं पुलिस टीम ने मामले से संबंधित ससुर एवं सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक खड्डा आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव निवासी गुंजा देवी 28 वर्ष के संदिग्ध मौत के मामले में मृतका की मां सिरजावती देवी के तहरीर पर ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या, प्रताड़ना एवं हत्या के लिए साजिश रचने आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास किया जा रहा था कि शुक्रवार को उनके नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर पनियहवा तिराहे से अभियुक्त रामप्रीत राजभर एवं शांति देवी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को दर्ज मुकदमे 498ए, 304बी, 120बी एवं 3/4डीपी एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई है। न्यायालय ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल दीपू कुंअर, सिपाही चन्दन यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहे।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…