खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली दो किशोरियों के घर से गायब होने से परिजन हैरान व परेशान है। किशोरियों ने परिजनों के नाम एक पत्र भी लिख कर घर पर छोड़ा है। परिजनों ने शनिवार को इसकी सूचना पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली दो किशोरियां जो आपस में चचेरी बहनें हैं और कस्बे के ही एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाई करती हैं। विद्यालय के एक शिक्षक पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने खड्डा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि किशोरियां उक्त शिक्षक से दूरभाष पर बात किया करती थीं। किशोरियों द्वारा परिजनों के नाम छोड़े गए पत्र में किशोरियों ने सगे भाई का भी नाम लिखा है और ढूंढने से मना भी किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…