News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छितौनी तटबंध के टूटे बांध का किया स्थलीय निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 12, 2023  |  7:19 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छितौनी तटबंध के टूटे बांध का किया स्थलीय निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार 5 बजे सायं छितौनी तटबंध के टूटे बंधे का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से बांध की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मरम्मत कार्य को मजबूती के साथ कराने के साथ ही बंधे पर उगे झाड़ियों की साफ- सफाई पर ध्यान देने की बात कही। मंत्री ने एक्सीएन कुशीनगर एमके सिंह से 7 वर्षो के कार्यों का ब्यौरा मांगा तो संतोष जबाब नहीं दे सके। उन्होंने पूरी रिपोर्ट के साथ अधिकारियों को तलब किया। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, जिलाधिकारी रमेश रंजन, जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा.कौस्तुभ एवं बाढ़ खण्ड के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला...

शनिवार को प्रदेश के कैविनेट मंत्री (जल शक्ति) ने सायं 5 बजे चन्दा गुलरभार से माघी भगवानपुर तक बाढ़ की सुरक्षा के लिए बने 14.400 किमी लम्बे छितौनी तटबंध के 0.200 किमी पर रिसाव के बाद टूटे तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से गण्डक डिस्चार्ज एवं बांध के रख- रखाव के विषय में जानकारी ली। मंत्री ने एक्सीएन कुशीनगर से जब वर्ष 2017 से अब तक गण्डक नदी पर बनें छितौनी तटबंध सहित साइफन एवं ड्रेन व अन्य हुए कार्यों का विवरण व खर्च का ब्यौरा मांगा तो एक्सीएन व एसडीओ बंगले झांकने लगे। मंत्री ने कुशीनगर व महराजगंज दोनों जनपदों के अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट के साथ तलब किया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मंत्री से तटबंध के टूटने पर बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए इसकी जांच व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसओ एसडीएम आशुतोष, एसडीओ मनोरंजन कुमार, बीडीओ विनीत यादव, भाजपा नेता संजीव दीक्षित, आलोक तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, पवन राव, जय प्रकाश सिंह, प्रभुचन्द मद्धेशिया, आनन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों के तटबंध टूटने के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई एवं मरम्मत के लिए धन खर्च होने के पूछे गए सवाल के जबाब में कहा कि दोषी पर कार्रवाई होती है। छितौनी तटबंध टूटने के बारे में दोनों जिलों के डीएम सहित उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। एक्सीएन व एसडीओ से रिपोर्ट तलब की गई है।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking