News Addaa WhatsApp Group

खाकी ने दिखाई संवेदनशीलता…होने लगी चर्चाएं आम! कोतवाली पडरौना का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 26, 2021  |  8:33 PM

751 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खाकी ने दिखाई संवेदनशीलता…होने लगी चर्चाएं आम! कोतवाली पडरौना का मामला

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । ऐसा नही है की खाकी कही संवेदनशील नही होती, कभी -कभी खाकी भी ऐसा काम कर देती है, की आमजनो में चर्चाएं के साथ शाबासी मिलने लगती है। ऐसा ही कुछ बीती रात्रि पडरौना शहर के सुभाष चौक पर घटी,जो देखते -देखते चर्चाएं-आम हो गयी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

हुआ यूं की पडरौना कोतवाली के उप निरीक्षक धीरेंद्र बर्मा, आरक्षी विनोद गुप्ता, आरक्षी आसुतोष यादव शहर से कोतवाली देर रात गस्त से आ रहे थे, की देखे की सुभाष चौक फ़ल मंडी के पास दो बच्चे खड़े फुट-फुट दहाड़े मार रो रहे है।

देर रात्रि होने के कारण नजर पड़ते ही पुलिस टीम किसी अनहोनी समझ दौड़ कर बच्चों के पास गये, औऱ उनसे रोने के कारण पूछा,चुकी बच्चे इतना रो चुके थे,की उनकी आवाज सही नही निकल रही थी, आरक्षी विनोद गुप्ता ने पहले उन्हें जूस पिलाई,मिठाई खिलाते हुई प्यार से उनकी जानकारी लेना शुरू किया, तो सहमे बच्चे आप बीती बताये, की हम लोग घर से मेला देखने जटहा बजार मेले में गये थे, हम अपने घर के रास्ते भूल गए है। इस लिये हम लोग रो रहे है। उन लोगो ने अपना नाम मिथलेश औऱ करन बताया, औऱ घर जंगल कुरमोल बताया, इस जानकारी पर आरक्षी विनोद ने सी प्लान से उनके ग्राम के प्रधान के फोन नम्बर,नाम की संज्ञान के लेकर सूचित किया। पुलिस की सूचना पर ग्राम प्रधान रबिन्द्र कुशवाहा कोतवाली आये, जहाँ पर उन बच्चों को उन्हें सपुर्द कर दिया गया।

खाकी के अंदर जगी इस मानवता की संवेदनशीलता को जानने के बाद एक बार लोगो के मन मे वर्दी को सैल्यूट करने की विचार होता ही है। आइये हम भी अपना सोच बदले, औऱ मानवता को सलाम करें।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking