News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khesari Lal Yadav के नए पार्टी सॉन्ग ‘बंगलिनिया’ ने उड़ाया गर्दा, मिले लाखो व्यूज!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2021  |  1:01 PM

1,482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khesari Lal Yadav के नए पार्टी सॉन्ग ‘बंगलिनिया’ ने उड़ाया गर्दा, मिले लाखो व्यूज!

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों लगातार बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन इस व्यस्तता के बीच उन्होंने एक धमाका कर दिया है.कल यानी 13 अप्रैल को खेसारी लाल यादव ने अपना नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ‘बंगलिनिया’ (Bangliniya) रिलीज किया है. ये गाना आदिशक्ति फिल्म्स (Adishakti Films) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. आप ये जानकर हैरान होंगे मगर ये सच है कि गाने ने सिर्फ 1 दिन में ही 36 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. खबर लिखे जाने तक गाने के 4,331,521 व्यूज हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस गाने में सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने खेसारी का साथ दिया है.

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

यहाँ देखे खेसारी लाल यादव का ‘बंगलिनिया’ का विडीओ

खेसारी लाल यादव के गाने ‘बंगलिनिया’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में खेसारी की हिरोइन भी गजब ढा रही हैं. उनके साथ खेसारी का रोमांस भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. आपको बता दें कि खेसारी के इस गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने जबकि इसका म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने. इस गाने के वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं और कोरियोग्राफी गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन की है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…

कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking