News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khesari Lal Yadav Viral Video//भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल पर मुकदमे की मांग, मंदिर के गेट पर लात मारने का वीडियो हुआ वायरल! देखे वायरल वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2022  |  3:02 PM

3,327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khesari Lal Yadav Viral Video//भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल पर मुकदमे की मांग, मंदिर के गेट पर लात मारने का वीडियो हुआ वायरल! देखे वायरल वीडियो!

गोरखपुर। भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फंस गये हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो चल रहा है जिसमें फिल्म की शूटिंग की दौरान वह पिपराईच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। इस सीन से क्षेत्र के लोगों में व्यापक गुस्सा व्याप्त है। इस बीच, क्षेत्र के मूल निवासी वेद प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए खेसारी लाल समेत इस कृत्य के सभी संरक्षकों और सहयोगियों पर मुकदमे की मांग की है।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

श्री पाठक ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है, ‘‘सोशल मीडिया फेसबुक पर मैंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जी का एक वीडियो देखा है जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहने हुये पैर से धक्का मार कर खोल रहे हें। इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। अत: आपसे निवेदन है कि सिने स्टार समेत उन सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए जिनके सहयोग और संरक्षण से यह कृत्य संभव हुआ।’’ घटना के प्रति लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking