News Addaa WhatsApp Group

King Kohli का कहर जारी, तोड़ा T20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2022  |  8:40 AM

1,039 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
King Kohli का कहर जारी, तोड़ा T20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले ने फिर से कहर भरपाया है। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली। इसी के साथ कोहली ने टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 16 रन बनाते ही टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली अब श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पछाड़ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आज की हॉट खबर- अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक...

कोहली ने यह रिकॉर्ड टी20 विश्व कप के 25 मैचों की 23 पारियों में अपने नाम किया है। जयवर्धने ने टी20 विश्व कप के 31 मैचों की 31 पारियों में 1016 रन बनाए थे। भारत की ओर से कोहली के अलावा भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी टी20 विश्व कप के इतिहास में टॉप-5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह टी20 विश्व कप की 37 पारियों में 921 रन बनाकर चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नाम          मैच           रन
1.विराट कोहली(भारत)- 25 1065
2.माहेला जयवर्धने (श्रीलंका) 31 1016
3.क्रिस गेलगेल (वेस्टइंडीज) 33 965
4.रोहित शर्मा शर्मा (भारत) 37 921
5.तिलकरत्ने दिलशान (एसएल) 35 897

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking