News Addaa WhatsApp Group

Kisan Inter College /नेबुआ नौरंगिया: यात्रा में लहराया तिरंगा, गूंजता रहा भारत माता की जय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2021  |  7:48 PM

951 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kisan Inter College /नेबुआ नौरंगिया: यात्रा में लहराया तिरंगा, गूंजता रहा भारत माता की जय

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। पिपरा बाजार स्थित किसान इण्टर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों व स्वयंसेवियों के द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया ततपश्चात बिद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया।।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय व प्रबंधक शिवादत्त मिश्र द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया तदोपरांत तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से पिपरा बाजार होते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया परिसर से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुच समाप्त किया गया।तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे बच्चों ने अनेक प्रकार के सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्तिगीत प्रस्तुत किये।इसी कड़ी में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप गोयल जिला संयोजक, कुशीनगर ने आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के कृतियों का वर्णन करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।प्रधानाचार्य श्री पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले गुमनाम नायकों बिसरा मुंडा, बीर सावरकर, उधम सिंह आदि आदि सेनानियों के बिषम में बिस्तृत चर्चा किये।

उक्त कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि बिद्यालय के प्रबंधक श्री मिश्र, आशुतोष ऋषि जी हिन्दू जागरण मंच तथा पंकज मिश्र ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण भूपेंद्र पाण्डेय, निमेष मिश्र,ऋषिकेश तिवारी,हरिंद्र कुशवाहा, चंद्रभूषण पाण्डेय,व्यास पटेल,धनञ्जय कुमार,विद्यानद शुक्ल,दीपक मिश्र, तथा भाजपा नेता नवनीत मिश्र, आलोक मिश्र के साथ साथ क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षक सुनील कुमार पांडेय ने किया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking