News Addaa WhatsApp Group

किताब की जगह जूठा वर्तन! कुशीनगर में बाल श्रम पर चुप्पी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 18, 2026  |  11:23 AM

1,009 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किताब की जगह जूठा वर्तन! कुशीनगर में बाल श्रम पर चुप्पी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

कुशीनगर। इसे श्रम विभाग की अनदेखी कहें या फिर मेहरबानी, लेकिन सच्चाई यह है कि जिन नौनिहालों के हाथों में कापी-किताब और पेंसिल होनी चाहिए, वे आज होटल, ढाबों, मिष्ठान की दुकानों और कबाड़खानों में जूठा वर्तन साफ करने व गंदे स्थानों से कबाड़ बीनने को मजबूर हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

ताजा मामला कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र स्थित एक फैमिली ढाबा का है, जहां करीब 12 वर्षीय एक बालक जूठे बर्तन धोते हुए कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिले में बाल श्रम को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक जनपद में बाल श्रम मुक्ति को लेकर समय-समय पर अभियान जरूर चलाए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सवाल यह है कि आखिर अभियान चलने के बावजूद कुशीनगर बाल श्रम मुक्त क्यों नहीं हो पा रहा? जानकारों की मानें तो बाल श्रम मुक्ति अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है, जबकि हकीकत में नौनिहालों का शोषण खुलेआम जारी है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि होटल-ढाबों में बाल श्रम स्थानीय पुलिस की आंखों के सामने चलता रहता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है।

एक उदाहरण काफ़ी है..!!

बीते शुक्रवार को कुशीनगर में एक ढाबा-रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर खड़ा ट्रक खराब हो गया। चालक मिस्त्री बुलाकर गाड़ी बनवा रहा था। इसी दौरान ढाबा संचालक ने ट्रक तुरंत हटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। देरी होने पर थाना कसया पर तैनात एक दरोगा को बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे दरोगा जी ट्रक चालक पर ही गुस्से से बिफर पड़े और चालान की धमकी देने लगे।

लेकिन विडंबना यह रही कि उसी ढाबे में काम कर रहे उस नौनिहाल पर किसी की नजर नहीं गई, जो किताब-कापी की उम्र में लोगों का जूठा वर्तन साफ कर रहा था।

अब सवाल यह है कि क्या कानून केवल कमजोरों पर ही लागू होगा? क्या बाल श्रम जैसे गंभीर अपराध पर जिम्मेदार विभाग और पुलिस यूं ही आंखें मूंदे रहेंगे? वायरल वीडियो ने व्यवस्था की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन जागता है या यह मामला भी बाकी फाइलों की तरह धूल फांकता रह जाएगा।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking