News Addaa WhatsApp Group

कल रविवार को लगेगा खग्रास चन्द्र ग्रहण

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 6, 2025  |  5:44 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कल रविवार को लगेगा खग्रास चन्द्र ग्रहण

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि कल रविवार को रात्रि 9:57 मिनट पर चन्द्र ग्रहण लग रहा है जो मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट के बाद समाप्त होगा।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

श्री पाण्डेय ने बताया कि यह खग्रास चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत वर्ष के अतिरिक्त अन्य देशों में भी दिखाई देगा। ग्रहण का स्पर्श भारतीय मानक समय रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर, ग्रहण का मध्य रात्रि 11 बजकर 41 मिनट पर और ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) 01 बजकर 27 मिनट के पश्चात् होगा। ज्योतिषाचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि यह ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और वृष लग्न में आरम्भ हो रहा है अतः विभिन्न राशियों पर इसका फल निम्न प्रकार है।

मेष राशि के लिए शुभ, वृष -सुख , मिथुन – कष्टकर, कर्क -अति कष्ट, सिंह-मानसिक पीड़ा, कन्या-अकस्मात धन लाभ, तुला – मानसिक कष्ट, वृश्चिक- चिंता, धनु- सुख व शिक्षा लाभ, मकर – अशुभ, कुम्भ – घातक, मीन- अर्थ हानि व मानसिक कष्ट। बाल वृद्ध व रोगी को छोड़कर ग्रहण से 9 घण्टे पूर्व आहार वर्जित है।

अतः सूतक दिवा 12:57 से प्रारम्भ होगा।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking