News Addaa WhatsApp Group

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 19, 2026  |  8:35 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ l इस महायज्ञ में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है I अपनी मन्नतों को मान कर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु भक्त जन माँ सम्मे स्थान का परिक्रमा करने में लगे हुए हैं I

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

विकास खंड कप्तानगंज के न्याय पंचायत पड़खोरी में स्थित माँ सम्मे मन्दिर परिसर में ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से जन कल्याण हेतु नवरात्रि के पावन पर्व पर बीते 18 मार्च बुधवार को भब्य कलश व शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ I

यज्ञ स्थल से गाजे – बाजे संग ट्रैक्टर ट्राली व हाथी सहित दो पहिया वाहनों के साथ हजारों नर नारियों के बीच निकली हुई कलश यात्रा हरपुर मछागर में स्थित शिव मंदिर के पोखरे पर पहुँची जहाँ पर डुमरी स्वांगी पट्टी निवासी आचार्य अरविंद उपाध्याय व अन्य विद्वान आकाश शास्त्री, अभिषेक उपाध्याय, पुलस्त शास्त्री, प्रभाकर पाण्डेय, मुकेश मिश्रा व सुभाष चतुर्वेदी के द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान पत्नी सहित गुलाब सिंह के साथ 1001 कन्यायों द्वारा कलश में जल भरा गया l और यह यात्रा क्षेत्र के गाँवों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुँची जहाँ पर विद्वानों द्वारा दूसरे दिन 19 मार्च गुरुवार को कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया l इस महायज्ञ में टुनटुन उर्फ हलचल बाबा द्वारा दिन में कथा के माध्यम से जहाँ श्रद्धालुओं को ज्ञान का रसपान कराया जा रहा है I वहीं रात्रिकालीन समय में अयोध्या की मंडली द्वारा राम के लीलाओं का मंचन किया जा रहा है I जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं I महायज्ञ की पूर्णाहुति 27 मार्च शुक्रवार को हवन व पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ संपन्न होना है I

आयोजक मंडल के रामसूचित दास, कृष्णमुरारी सिंह, साहेबजादा सिंह, वशिष्ठ सिंह, दुर्गा सिंह, जयप्रकाश उर्फ गोली सिंह, जयनरायन सिंह,भरत सिंह, संतोष सिंह, गुड्डू कन्नौजिया, झगरू साधू आदि लोगों संग ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोग इस शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं I

संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking