News Addaa WhatsApp Group

अयोध्या में डीएम आवास के बोर्ड का रंग अचानक भगवा से हरा होने के पीछे जानें क्या थी वजह!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 3, 2022  |  11:04 AM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अयोध्या में डीएम आवास के बोर्ड का रंग अचानक भगवा से हरा होने के पीछे जानें क्या थी वजह!
  • 24 घंटे के अंदर DM आवास के बोर्ड का रंग फिर हुआ भगवा, कल हुआ था हरा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. मतदान से पहले कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा. कल प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा सीट “अयोध्या” विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई थी. खबर जुड़ी थी अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार के आवास से. जहा DM आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा कर दिया गया जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं थी. मामला सामने आने के 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को DM आवास के बोर्ड का रंग फिर हरा से भगवा कर दिया गया है.

कहा जाता है कि नेता ही नहीं अधिकारी भी सियासी मौसम को भाप लेते हैं. अयोध्या के जिला अधिकारी नीतीश कुमार के आवास को दर्शाने वाला बोर्ड जो पहले भगवा रंग में था उसे कल तड़के ही हरे रंग में तब्दील कर दिया गया. जिला अधिकारी के आवास के बोर्ड को चेंज करते हुए कर्मचारियों की फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर गली नुक्कड़ चौराहे पर चर्चाएं शुरू हो गई कि प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है. शायद यही कारण है कि जिला अधिकारी के आवास का बोर्ड हरे रंग में लगा दिया गया है. हालांकि मामला सामने आने के 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को जिला अधिकारी आवास के बोर्ड का रंग फिर हरा से भगवा कर दिया गया.

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने दी सफाई: दरअसल हमारा आवास इस समय पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अस्थाई रूप से है, जिसका बोर्ड अचानक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हरा रंग कर दिया. डीएम ने आगे सफाई देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि उनके बोर्ड का रंग पहले से हरा होता था, इसलिए फिर से हरा कर दिया गया. भले ही इस मसले पर डीएम ने सफाई दे दी, मगर अब सवाल यह उठता है कि ऐसे नाजुक वक्त में जब प्रदेश में चुनाव चल रहे हों, अभी दो चरण मतदान के बाकी हैं, ऐसे में डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदलना कितना जायज था.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking