News Addaa WhatsApp Group

संवैधानिक अधिकारों की जानकारी एवं उनका प्रयोग कठिन से कठिन परिस्थितियों मे भी संरक्षण देता है – डॉ0 अमृतांशु शुक्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 27, 2022  |  7:40 AM

603 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संवैधानिक अधिकारों की जानकारी एवं उनका प्रयोग कठिन से कठिन परिस्थितियों मे भी संरक्षण देता है – डॉ0 अमृतांशु शुक्ल
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवासंस्थान ने जरूरतमंदों के साथ मेल मिलाप व कम्बल भेंट का कार्यक्रम का किया आयोजन l

कसया/कुशीनगर । भारतीय गणतंत्र शोषितों, पीड़ितों, जरूरतमंदों व दबे – कुचले लोगों के साथ है। ऐसे लोगों को कभी भी अपने आप को असहाय नही समझना चाहिए क्योंकि आप के पास संविधान रूपी हथियार है जो आपको कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संरक्षण देता है। लेकिन साथ ही आपको संवैधानिक अधिकारों की जानकारी व उनका प्रयोग आना चाहिए। उक्त बातें बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया तहसील के भठही बाबू/ राजा ग्राम सभा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों/ दिव्यांगजनों के साथ मेल मिलाप व कम्बल भेंट करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कहा। डॉ0 शुक्ल ने आगे कहा कि इस संदर्भ में लोगों को न्याय व अधिकार दिलाने हेतु सरकार भी निरन्तर प्रयासरत है लेकिन हमें जागरूक होना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संस्था संरक्षक पूर्व प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर डॉ0 डीएस तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज का समुचित विकास तभी होता है जब हाशिये पर खड़ा व्यक्ति विकास के पथ पर अग्रसर हो। जरूरतमंदों/ दिव्यांगों को बिना भेद भाव सेवा व सहयोग से उनका जीवन बदल सकता है और ये लोग अपने हौसलों की उड़ान से दुनिया में नजीर बन सकते हैं। इसलिए अपने उत्थान के लिए लाचार बनने के बजाय आप अपने सहयोग में आगे आएं और किसी के आगे हाथ फैलाने के बजाय खुद को इस लायक बनाएं कि दूसरों की मदद कर सकें। उन्होंने परजीवी के बजाय स्वजीवी व स्वाभिमानी बनने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू व आभार ग्राम वासी प्रख्यात साहित्यकार चंदेश्वर शर्मा परवाना ने किया। श्री शर्मा ने आभार के दौरान अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोक कलाकारों के उत्थान की बात रखी। आपने कहा कि माटी से जुड़ल परम्परागत कलाकारन, गीतकारन जेमे तबला, ढोलक, बांसुरी, हारमोनियम, झाल, नगाड़ा बजावे वाला आ गावे वाला लोग के हालत बड़ा खराब बा। ओ सब के सामाजिक संरक्षण से गांव, माटी क बोली के जीवन मिली त उनके जीवन में भी उजियार होई। कार्यक्रम में भठही बाबू/ राजा के जरूरतमंदों व दिव्यांगों को कम्बल भेंट के साथ साथ सम्मनित कलमकारों को लेखनी देकर सम्मनित भी किया गया।

इस दौरान डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, डॉ0 पीयूष गुप्ता, पुनीत श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, बलराम राव, डा0 संदीप विश्वकर्मा, डॉ0 अनिल सोनी, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ0 अजीत तिवारी, इन्द्र कुमार मिश्र, हेमंत मिश्र, पेशकार गोंड, अजय कुमार, धीरज राव, बिट्टू शर्मा, हृदयानंद शर्मा, हरगोविन्द राव, मो. असलम, अनिल तिवारी, संजय पांडेय, शैलेष सिंह, अयूब खान, रवि मिश्र, डिम्पल पाण्डेय, अमिताभ शुक्ल, वीरेंद्र मिश्र, मो. हनीफ, ध्रुव नाथ गुप्ता, वीरेंद्र शुक्ल सहित अधिकांश स्थानीय निवासी उपस्थित रहें l

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking