News Addaa WhatsApp Group

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 17, 2025  |  9:42 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
  • लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवां बाजार में प्राइवेट अस्पतालों के मकड़जाल में फंसकर किडनी निकालने वाले तथाकथित डाक्टर का मामला अभी थमा भी नहीं और जांच एवं कार्यवाही पर तमाम सवाल उठ ही रहे हैं तो ताजा मामला सीएचसी से सटे एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार को एक वर्ष के बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी एक परिवार के लोग एक वर्षीय बालक का तबियत ख़राब होने पर परिजन उसे कोटवां स्थित अनन्या हास्पिटल पर इलाज के लिए भर्ती कराया, परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत सामान्य थी, लेकिन अस्पताल संचालक एवं तथाकथित डाक्टर के लापरवाही पूर्वक इलाज के कारण रविवार को बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर बच्चे का शव रखकर रोने बिलखने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल के लोग गेट बंद कर हट गये।

सूचना पर पहुंची नेबुआ- नौरंगिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोटवां बाजार में प्राइवेट अस्पतालों पर एक के बाद इस तरह की घटनाएं प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही हैं।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking