News Addaa WhatsApp Group

कोटवां: विद्युत ट्रांसफार्मर के जलने से मुहल्लेवासी परेशान, अंधेरा कायम

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 8, 2023  |  7:46 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोटवां: विद्युत ट्रांसफार्मर के जलने से मुहल्लेवासी परेशान, अंधेरा कायम

कुशीनगर। नेबुआ नौरगियां विकास खंड के ग्रामसभा मंशाछपरा गांव में लगा 25 केबीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे धू- धू कर जल गया। इससे गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

कोटवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हुए ग्रामसभा मे कबीर मठ के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 50 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों को बरसात के इस मौसम में उमस और अंधेरे में रात बिताने को मजबूर है। ट्रांसफार्मर जलने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग सबसे बड़ी समस्या बन गयी है। लोगों के एक दूसरे से संपर्क भी टूट गया है। स्थानीय गांव निवासी विनय शर्मा, पारस यादव, अजय, मुकेश, रवि, रीना, छोटे,आयुष मिश्रा और बबिता आदि ने बताया की बिजली के नहीं आने और बरसात के मौसम में रात के अंधेरे में दरवाजे पर निकलना काफी जोखिम रहता है, क्योकि जंगली कीड़े मकौड़े इस मौसम में काफी सक्रिय रहते है।

इस प्रकरण में जेई अमन कुमार का पक्ष जानने के लिए अनेको बार सम्पर्क किया गया। पर उनका दुरभाष (मोबाईल) स्विचऑफ होने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।

संबंधित खबरें
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल
अपाची बाइक से पीछे से मारी ठोकर, दवा बेचने वाला युवक घायल

घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking