News Addaa WhatsApp Group

भागवत कथा में धूमधाम से हुआ कृष्ण-रुक्मणी विवाह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 15, 2024  |  6:36 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भागवत कथा में धूमधाम से हुआ कृष्ण-रुक्मणी विवाह
  • कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं0 1अंबेडकर नगर (पपउर) में माँ काली मंदिर के परिसर पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को कथावाचक आचार्य पंडित कृष्णा मणि त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण- रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण- रुक्मिणी विवाह को एकाग्रता से सुना। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।
कथावाचक ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी, श्रीकृष्ण- रुक्मणी के विवाह उत्सव की कथा का श्रवणपान करते हैं उनका वैवाहिक जीवन हमेशा सुख मय रहता है। उन्होंने कहा कि प्रेम में परमात्मा का वास होता है । प्रेम साधन और साध्य दोनों हैं लेकिन मोह में यह गुण नहीं पाया जाता है। हमें मोह का त्याग कर प्रेम की उत्कर्ष राह पर चलना चाहिए। रुक्मणी विवाह प्रसंग में कथावाचक और उनके सहायक पंडित शिवम तिवारी और अंकुश शुक्ला ने मंगल गीत भी गाया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

इस अवसर पर रामाधार राव, परशुराम राव ,रामप्रीत राव, कैलाश राव ,राजेश राव राजेंद्र राव, जयप्रकाश राव,संजय राव राजन राव, अनिल राव, बंटी राव रमाशंकर गुप्ता , रामधनी , बंशराज,राजकिशोर गुप्ता रामविलास यादव, फूलबदन सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking