News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसाडा बोर्ड की 19वीं बैठक मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 6, 2025  |  6:18 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसाडा बोर्ड की 19वीं बैठक मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में हुई संपन्न WhatsApp
  • बैठक दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा

कसया। गुरुवार को कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 19वीं बोर्ड बैठक कसाडा के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा जी ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के साथ मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

उक्त बैठक की कार्यवाही विगत बैठक की अनुपालन आख्या से प्रारंभ की गई, जिसके अंतर्गत कसया देवरिया रोड पर पुल के समीप हिरण्यवती घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किए जाने हेतु इंटरलॉकिंग तथा अन्य निर्माण कार्य, बुद्धा घाट पर बने सीढ़ी एवं शेड की भांति समान माप की सीढ़ी व शेड निर्मित किए जाने संबंधी कार्य एवं हिरण्यवती घाट पर पार्किंग स्थल के समीप चिन्हित भूमि जिसमें फूड कोर्ट, बोटिंग प्वाइंट एवं अन्य व्यवस्थाएं संबंधित कार्य को ड्रॉप कर दिया गया तथा इस संबंध आयुक्त महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में नए प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई जिसके अंतर्गत कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के बोर्ड के संरचना/ संगठन के अनुसार मैत्रेय प्रोजेक्ट ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि जो राज्य सरकार द्वारा नामित गैर सरकारी सदस्य हैं को निक्षेपित किए जाने से संबंधित था। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी कुशीनगर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यथाशीघ्र प्रकरण का निस्तारण व कार्यवाही हेतु अधिकृत किया गया है, के दायित्वों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
उक्त के अतिरिक्त अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा कसाडा कार्यालय में स्टाफ की कमी बताते हुए लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, बहुद्देशीय कर्मी, सुपरवाइजर तथा ई कॉर्ट चालक आदि पदों पर आऊट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त किए जाने संबंधित मामले में आयुक्त /अध्यक्ष द्वारा सहमति प्रदान करते हुए कर्मियों के योग्यता आदि मामलों को सुनियोजित कर निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पर्यटन विकास संबंधित आवश्यकताओं को क्रय किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बोर्ड की बैठक में विकास शुल्क बढ़ाए जाने संबंधी मामले में आयुक्त महोदय द्वारा इस प्रकरण को बोर्ड से बाहर रखने का निर्देश देते हुए कहा की अधिकारी गण आवश्यकता अनुसार स्वयं के स्तर से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुशीनगर विशेष क्षेत्र महायोजना 2031 पर भी चर्चा की गई, एवं अमृत 2.0 योजना अंतर्गत आयुक्त महोदय द्वारा पुछ ताछ की गई इसके अंतर्गत क्या क्या कार्य होने हैं जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पूरे कसाडा क्षेत्र के विकास के संबंध पूर्ण जानकारी दी गई।

अनिरुद्धवा से गोपाल गढ़ तक आर्म लाइट लगाए जाने संबंधी प्रस्ताव पर आयुक्त महोदय द्वारा लाइट के अतिरिक्त कुछ और सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य कराए जाने का निर्देश दिए गए। इसके अलावे बैरिया चौराहा/कसाडा चौक पर सौंदर्यीकरण कार्य पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आगंतुक पर्यटकों के सुविधा अंतर्गत बौद्ध पर्यटन स्थल के विकास का प्रस्ताव, प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य के उपयोगार्थ योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अवस्थापना विकास, इत्यादि पर चर्चा हुई।

बैठक उपरांत यूपी पी सीएल द्वारा कराए जा रहे लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण भी किया गया तथा समय से सभी कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कुशीनगर/सचिव परितोष मिश्रा , क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा, कसाडा प्राधिकरण के अध्यक्ष, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,अधीक्षण अभियंता विद्युत ,अधि0 अभि0 जल निगम सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक उपरांत आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर अनिल ढींगरा के साथ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया गया, तथा मंदिर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर देखा गया, इसी क्रम में रामाभार स्तूप एवं थाई मंदिर का दर्शन किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…

गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking