News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 24, 2026  |  7:24 PM

127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण और दिए कई निर्देश

हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया ।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

इस निरीक्षण के दौरान कोतवाली पुलिस ने गाड आफ आनर किया तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी ने अभिलेखों में अपराध रजिस्टर, मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, नियुक्ति ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर और मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर की गहन जांच किया और

थाना परिसर भोजनालय, शस्त्रों का रखरखाव और साफ-सफाई उच्च कोटि रखने के निर्देश दिया।

ऑनलाइन काम सी सी टी एन एस और आई जी आर एस पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और मुकदमा के विवेचना सभी विवेचकों को विवेचना निस्तारण अभियान में ज्यादा से ज्यादा मामलों को निपटाने का निर्देश दिए और

बीट पुलिसिंग बी पी ओ की बीट बुक चेक की और बीट की जानकारी ली और चौकीदार और पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए पैदल गश्त बैठक के बाद नगर में पैदल गश्त भी की जानकारी ली।इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष दीपक सिंह, नगर चौकी इंचार्ज रुपेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक गजानन पाठक, दिव्यांशु पांडेय दिवान प्रमोद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking