News Addaa WhatsApp Group

कसया: अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 3, 2024  |  7:56 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील

कसया। कसया थाना क्षेत्र के बैरिया चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार की शाम को जांच कर एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सिल कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही ही अवैध रूप से संचालित अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बैरिया चौराहे पर फातिमा अस्पताल जो काफी समय से चल रहा था की शिकायत किसी ने स्वास्थ्य विभाग में किया था। जिसमें उस अस्पताल को अवैध रूप से संचालित बताया गया था। मंगलवार की शाम को शिकायत करता की शिकायत की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अवधेश कुशवाहा और कसया सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी की अगुवाई में बनी टीम अस्पताल पर पहुंच गई। अस्पताल में कुछ मरीजों को भर्ती भी किया गया था। स्वास्थ्य टीम के द्वारा संचालक से अस्पताल का कागजात मांगा गया। जिसपर संचालक द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस बुलाकर कसया सीएचसी भेजा गया और उसके बाद अवैध रूप से संचालित अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सिल कर दिया गया। इस संबंध में सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि अवैध अस्पताल संचालित होने की जानकारी मिली थी।

नोडल अधिकारी एवं सीएचसी कसया अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच कराकर अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया गया है। अवैध अस्तपालों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking