News Addaa WhatsApp Group

कुबेरस्थान में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर, 153 मरीजों की जांच

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 4, 2025  |  6:54 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर, 153 मरीजों की जांच

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के प्रांगण में शुक्रवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गोरखपुर की ओर से नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 153 मरीजों की जांच की गई और लक्षण के अनुसार नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच के साथ ही उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव, समय पर पहचान और इलाज के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही आहार, पर्याप्त पानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई प्रकार के कैंसर से बचा जा सकता है।

शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों व आमजन को जागरूक करने हेतु पत्रक व जानकारी पुस्तिकाएं वितरित की गईं। कैंप के प्रशासक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की बढ़ती समस्या को देखते हुए ऐसे शिविर आवश्यक हैं, ताकि समय रहते रोग की पहचान और इलाज संभव हो सके।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. धीरज कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, सत्यवती तिवारी, अतुल पांडेय, नारद मुनि, रामसूरत सिंह सहित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking