News Addaa WhatsApp Group

कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा और थाती- दिनेश लाल यादव निरहू

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 22, 2024  |  8:10 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा और थाती- दिनेश लाल यादव निरहू
  • सांसद विजय दूबे ने अतिथियों का किया अभिवादन जताया आभार

खड्डा/कुशीनगर। कुश्ती भारत की प्राचीन खेल है। कुश्ती की शुरुआत एक व्यायाम के रूप में हुई, लेकिन अब यह एक पेशेवर खेल के रूप में उभरा है, जो भारत को अंतरराष्ट्रीय शोहरत दिला रहा है। उक्त बातें खड्डा ब्लाक के मठिया गांव में आयोजित मेले के विराट दंगल में मंगलवार को मुख्य अतिथि भोजपुरी स्टार आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पहलवानों का हाथ मिलाने के बाद अखाड़े से संबोधित करते हुए कही। दंगल में दो दर्जन से अधिक नामी गिरामी पहलवानों ने जोर अजमाइश कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। दंगल में जिले के प्रशासनिक अमला सहित सभी विधायकगण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर के सांसद एवं मेला आयोजक विजय कुमार दूबे ने उपस्थिति अतिथियों एवं दर्शकों का अभिवादन करते हुए कहा कि मेरे पूर्वजों के द्वारा आजादी के पूर्व से लगने वाले मेले का 96वां वर्ष है जो क्षेत्रीय लोगों के असीम अपनत्व को दर्शाता है। मेले में दो दर्जन से अधिक पहलवानों के जोड़ हुए जिसमें अभिषेक पहलवान रजवल ने धीरेन्द्र फरेन्दा, अनुज बनारस ने सुनील सोहगीवरवां को चित्त कर बाजी मारी जबकि सतीश फरेंदा व सुदर्शन सौहरौना, अभिषेक बनारस व लवकुश चतुरछपरा, बंटी यादव मोहद्दीपुर व मिट्ठू पड़रही, मंजेश यादव वरवारतनपुर व अमन मोहद्दीपुर का जोड़ बराबर पर रहा।

मुख्य अतिथि दिनेश लाल यादव, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, संजय सिंह मुन्ना, अनुज दूबे, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, शेषनाथ यादव, अजय गोविन्द राव शिशु ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया जिनका जोड़ बराबर रहा। भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी गाने # ऐ राजा हमके मेला घुमाईदीं, मेला घुमाईदीं हमें कुश्ती देखाईदीं गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया।

मठिया के प्रसिद्ध दंगल में अतिथि के रूप में इनकी रही उपस्थिति

मठिया बुजुर्ग दंगल मेले में विधायक विवेकानंद पाण्डेय, पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुही राज डा.असीम, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, जयप्रकाश शाही, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, मेला अध्यक्ष आनंद दुबे, अनुज दुबे, संतोष मणि त्रिपाठी, कप्तानगंज चेयरमैन विजय खेतान, चेयरमैन प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा, छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद, प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, अशोक निषाद, सुप्रियमय मालवीय, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, मेला व्यवस्था में गोरख यादव, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, रविन्द्र यादव, सरवन कुशवाहा, संग्राम सिंह यादव, प्रदुम्न तिवारी , विनय मिश्र, प्रेम सिंह सहित आधा दर्जन थाने के इंस्पेक्टर, पुलिस फोर्स, पीएससी मेले में मौजूद रही।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking