News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : डम्फर ट्रक से अवैध तीन सौ चौदह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 11, 2024  |  5:56 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : डम्फर ट्रक से अवैध तीन सौ चौदह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की जटहा बजार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ आई है,पुलिस टीम ने डंफर ट्रक में छिपा कर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है,लेकिन शराब तस्कर भागने में सफल हो गए हैं,पकड़े गए वाहन सहित शराब की कीमत ३७ लाख ५० हजार रुपए के आस पास आंकी जा रही है,स्थानीय पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे तस्करों तक पहुंचने के लिए बेताब दिखाई दे रही हैं।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

बता दे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीते रविवार को थाना जटहाँ बाजार प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक देवेन्द्र यादव,उप निरीक्षक विकाश कौल,आरक्षी विश्वजीत राय,आरक्षी पुष्पेंद्र की टीम ने थाना जटहाँ बाजार क्षेत्र से एक डम्फर ट्रक वाहन संख्या BR03GB7324 से तस्करी हेतु बिहार हेतु ले जा रही कुल 314 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (138 पेटी 8 पी0एम0 प्रत्येक पेटी में 48 पाउच प्रत्येक 180 ML व 176 पेटी आफिसर च्वाइस प्रत्येक पेटी में 48 पाउच प्रत्येक 180 ML) को ( कुल कीमत लगभग 37 लाख 50 हजार रुपये) की बरामद करने में उस समय सफल हुई है ,जब शराब तस्कर उक्त अवैध शराब की खेप बिहार प्रदेश में ले जा रहे थे। लेकिन शराब तस्कर पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गये ।

प्रभारी निरीक्षक जटहा बजार ओमप्रकाश तिवारी का कहना है :

इस संवाददाता को प्रभारी निरीक्षक जटहा बजार ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी । साथ ही बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 220/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking