कुशीनगर । अच्छे कार्यों के लिए अपने मातहतों को पीठ थपथपाने और अपने कार्यों के प्रति लापरवाही,दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने वाले पुलिस कर्मियो को दंड देने में माहिर एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने हनुमानगंज थाना पर तैनात एक पुलिस कर्मी को अभी अभी निलंबित किया है ,वही बीती रात्रि एक दर्जन पुलिस कर्मियो को नई जगहों पर स्थान दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना हनुमानगंज पर तैनात आरक्षी सत्यवान यादव को अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही आसन्न की गई है।
वही बीती रात्रि हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी उपाध्याय को चुनाव सेल से थाना तुर्कपट्टी,हेड कांस्टेबल संतोष चौरसिया को पुलिस लाइन से विशुनपुरा,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह को चुनाव सेल से कसया,आरक्षी अंगद यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली हाटा,आरक्षी शिवा सिंह पुलिस लाइन से हाटा, आरक्षी श्रवण यादव पुलिस लाइन से थाना कुबेर स्थान,आरक्षी अरुण कुमार पुलिस लाइन से जट हा बाजार,आरक्षी मुकेश कुमार पुलिस लाइन से कप्तानगंज,आरक्षी गोविंद कुमार पुलिस लाइन से सेवरही,आरक्षी देवेन्द्र कुमार पुलिस लाइन से खड्डा,आरक्षी अश्वनी कुमार पुलिस लाइन से कोतवाली पडरौना,हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह पुलिस लाइन से थाना यातायात में नवीन तैनाती दी गई है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…