News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनसंघ के जमाने से भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भुलई भाई का निधन, आखिरी सांस तक भाजपा के लिए किया काम

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 1, 2024  |  8:28 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनसंघ के जमाने से भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भुलई भाई का निधन, आखिरी सांस तक भाजपा के लिए किया काम
  • कोटियां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, भाजपा के ध्वज में हुई अंतिम बिदाई

खड्डा/कुशीनगर। जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई ने गुरुवार शाम अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वह 111 वर्ष के थे और लम्बे समय से वृद्धावस्था जनित बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। भुलई भाई के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के मंत्री सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए पार्टी समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया है।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

नेबुआ नौरंगिया विधानसभा से भुलई भाई जनसंघ पार्टी से 1974 में पहली बार विधायक बने। भुलई भाई पंडित दीनदयाल जी के प्रेरणा से सरकारी नौकरी छोड़कर जनसंघ से जुड़े थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में अचानक उन्हें फोन लगाकर उनका हाल चाला जाना था।

इसके बाद लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक करने पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भुलई भाई को बुलाकर मुलाकात की थी। बाद में कुशीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर बुलाकर उनसे मुलाकात भी की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भुलई भाई के साथ सहभोज किया था। भुलई भाई नेबुआ नौरंगिया से जनसंघ पार्टी से 1974-1977 और 1977-1980 तक लगातार दो बार विधायक के रूप में चुने गए थे। इसके अलावा इमरजेंसी के दौरान वह कई महीनों तक जेल में भी रहें। पगार गांव के पूर्व प्रधान और भुलई भाई के पौत्र अनूप कुमार चौधरी ने बताया कि भुलई भाई बेसिक शिक्षा अधिकारी की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आए थे। उनके परिवार में दो पुत्र हैं।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के कोटियां घाट पर सुबह 11 बजे किया गया, दाह-संस्कार में पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, राज्य मंत्री अतुल सिंह, राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, डा.निलेश मिश्र, मनोज पाण्डेय, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव सहित जिले के भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं सहित गांव के लोग मौजूद रहे

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking