News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत हुई समीक्षा बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 23, 2024  |  7:55 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत हुई समीक्षा बैठक
  • अपराध नियंत्रण के साथ शातिर पेशेवर अपराधियों पर हो प्रभावी कार्यवाही : अपर पुलिस महानिदेशक
  • त्यौहारों को परम्परागत तरीके तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए : पुलिस उप महानिरीक्षक,गोरखपुर परिक्षेत्र

कुशीनगर । बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर डॉ0 के0 एस0 प्रताप कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनन्द कुलकर्णी की अध्यक्षता में जनपद कुशीनगर में अपराध नियंत्रण,कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, छठपूजा आदि के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा , अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों ,थानाध्यक्ष और समस्त शाखा प्रभारी के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बंध में समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहारों को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं संप्रदायिक सद्भाव के वातावरण में मनाये जाने हेतु शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

बताते चले कि जनपद कुशीनगर के अंतर्गत गठित शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वॉलिंटियर्स, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे माननीय न्यायालय, शासन व उच्चाधिकारीगण के आदेशों,निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, अवैध शराब,मादक पदार्थों के परिवहन,बिक्री व पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाते हुए प्रभावी कार्रवाई करने, बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने, गैंगेस्टर एक्ट के लंबित गम्भीर अपराधों में शीघ्र शेष कार्यवाहीयां पूर्ण करते हुए शीघ्र विवेचना निस्तारण किये जाने, शेष अपराधों के शीघ्र अनावरण हेतु कार्य योजना बनाकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का दिशा निर्देश दिए गए।

समीक्षा गोष्ठी में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, जनपद व थाना स्तर पर टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी करने, बीट प्रभारी व बीट आरक्षी को नियमित रुप से अपने बीट में जाने, भ्रमण करने, लोगों से मिलने, आवश्यक सूचनाओं का संकलन करके उच्चाधिकारी को अवगत कराने, थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुनने, सौम्य व्यवहार करने तथा शिकायत,समस्या का समाधान अविलम्ब करने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता पर विशेष ध्यान देने, मिशन शक्ति,एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करने, सभी मुख्य बाजार,मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने की बात बताई गई। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश,सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा थानों पर महिला हेल्पडेस्क, डॉयल 1090, 112, 108, UPCOP इत्यादि से जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष एवं समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

समीक्षा गोष्ठी में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष के साथ समस्त शाखा के प्रभारियों की उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक  सिध्दार्थ…

एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला राज; 25 पेटी अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार
एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला राज; 25 पेटी अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। एम्बुलेंस… नाम सुनते ही लोगों के मन में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली…

ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking