News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पांच अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार,107 पेटी अवैध शराब के साथ तीन मोटर साइकिल बरामद…तरयासुजान और तमकुहीराज पुलिस की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2024  |  7:37 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पांच अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार,107 पेटी अवैध शराब के साथ तीन मोटर साइकिल बरामद…तरयासुजान और तमकुहीराज पुलिस की कार्यवाही

कुशीनगर । जिले की दो थाने की पुलिस ने अलग अलग स्थानों से पांच अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को दबोचते हुए उनके कब्जे से एक सौ सात पेटी अवैध शराब के साथ तीन मोटर साइकिल बरामद करने के सफल हुई है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण,परिवहन,बिक्री के रोक-थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरयासुजान व साइबर थाना की पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बाघाचौर व बिरवट कोनवलिया बंधा के पास से अभियुक्तगण मनोज यादव पुत्र काशीनाथ यादव साकिन बलेसरा टोला बाला हाथा थाना उचकागाँव जनपद गोपालगंज बिहार, विशाल कुमार पुत्र परमानन्द शर्मा साकिन पिपराखास थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार, दिलीप यादव पुत्र पन्नालाल यादव साकिन हरखौली थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर कुल 57 पेटी बंटी बबली देशी टेट्रा पैक शराब ,घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटर साइकिल, दो अदद मोबाइल एन्ड्राइड,जामातलाशी 3,300/- रुपये नगद बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है ।

प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछ-ताछ में बताया कि वे लोग नदी के किनारे झाड़ियों में अवैध शराब का भण्डारण करते हैं। मौका देखकर दो पहिया वाहनों से पकडण्डी के रास्ते बिहार राज्य में ले जाकर तस्करी कर धन अर्जित करते हैं। पकड़े गए अभियुक्त अंतर प्रांतीय शराब तस्कर है। जिसमें अभियुक्त मनोज यादव का आपराधिक इतिहास है इसका पूर्व में थाना पटहेरवा , थाना तरयासुजान में अपराधिक अभियोग दर्ज है।

उपरोक्त कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह थाना तरयासुजान ,प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साइबर थाना ,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद ,उप निरीक्षक शशांक शेखर राय ,उप निरीक्षक महिपाल चौहान,उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ,का0 रिषू यादव ,श्रीकृष्ण मौर्य थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही है।

एक अन्य समाचार के अनुसार थाना तमकुहीराज पुलिस टीम ने अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश करते हुए पचास पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए दो शराब तस्करों को दबोचा है।

शनिवार को जरिए मुखबीर की सूचना पर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहदग्राम डुभा से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा,वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी,उप निरीक्षक राजकपूर,उप निरीक्षक अरसलान अहमद,हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार,आरक्षी कृपाशंकर की टीम द्वारा दो अभियुक्तों सद्दाम पुत्र मंजूर आलम साकिन हरिहरपुर थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर, प्रमोद यादव पुत्र विक्रमा यादव साकिन हरखौली थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर पचास पेटी बन्टी बबली देशी शराब, एक मोटरसाइकिल रजि0 BR28 AD 62023, दो अदद मोबाइल फोन,1,500/- रू0 नगद जामा तलाशी से बरामद किया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे लोग गन्ने के खेत में अवैध शराब का भण्डारण करते हैं। मौका देखकर दो पहिया वाहनों से पकडण्डी के रास्ते बिहार राज्य में ले जाकर तस्करी कर धन अर्जित करते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking