News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ट्रैक्टर व ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 8, 2024  |  5:24 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रैक्टर व ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर के आजाद चौक के समीप सिद्दीकी हास्पिटल के समीप हाटा रोड़ पर ट्रैक्टर व ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत। एक युवक के शव को स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। जब की वहीं दुसरे युवक की ईलाज के दौरान मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हुई।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

शुक्रवार को कस्बे के आजाद के समीप सिद्दीकी हास्पिटल के सामने हाटा रोड़ पर बाइक सवार दो युवक की टैक्टर -ट्राला के चपेट में आने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसको स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर लाये जहां चंदन साहनी पुत्र पिंटू साहनी उम्र 20 बर्ष वार्ड नंबर 16 चकबंदी चौक नगर पंचायत कप्तानगंज की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मुख्तार अंसारी पुत्र संकी अली उम्र 22 बर्ष ग्राम बौलिया नं. 2 थाना कप्तानगंज को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दी। जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

जबकि मृतक चंदन साहनी के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना में शामिल ट्रैक्टर ट्राला को पुलिस कब्जे में ले ली,तथा चालक फरार है।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking