News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वाहन चालकों का कराया गया नेत्र परीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 25, 2024  |  6:59 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वाहन चालकों का कराया गया नेत्र परीक्षण

पडरौना/कुशीनगर।शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अध्यक्ष जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा दिये गये निर्देश क्रम में बस यूनियन एवं प्राईवेट चालक / परिचालकों, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के चालकों एवं स्कूल वाहनों के चालकों/परिचालकों का नेत्र परीक्षण पड़ौना बस स्टैण्ड पर किया गया। द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को वीडियों कान्फ्रेसिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आगामी त्योहारों के अवसर पर ट्रांसपोर्टरों को आगामी त्योहारों के अवसर पर ट्रांसपोर्टरों को अपनी वाहनों का साफ-सफाई तथा तकनीकी रूप से फिट कराने के उपरान्त ही वाहन का संचालन करेगें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चालक / परिचालकों को सड़क सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का पालन करेगें तथा यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने हेतु जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के चालक / परिचालकों का सड़क सुरक्षा के नियमों / यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही बसों में साफ-सफाई के साथ वाहनों का सुगम संचालन एवं यात्रियों को सुगमतापूर्वक लाने व ले जाने में सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया, तथा यात्रियों से अधिक किराया न लिए जाने के निर्देश दिये गये।

इस कार्यक्रम में मो०अजीम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर,डा० आर०डी० कुशवाहा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर, आर०डी० प्रसाद वर्मा,संभागीय परिवहन निरीक्षक (प्रावि०) कुशीनगर, स्वास्थ्य विभाग से अमित किशोर सिंह (आयुष्मान प्रबन्धक), सतीश कुशवाह (नेत्र परीक्षण अधिकारी), बबीता वर्मा (ए०एन०एम०), संगीता (स्टाफ नर्स), परिवहन विभाग से आर०पी० सिंह, राहुल कुमार सिंह एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन से प्रिन्स कुमार गुप्ता, तारकेश्वर मिश्रा, उमेश, मेराज आलम, संदीप, हरिशचन्द्र एवं चालक / परिचालक एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking