तुर्कपट्टी/कुशीनगर । विकासखंड तमकुहीराज के थाना तुर्कपटी के ग्राम सभा झनकौल गांव निवासी एक व्यक्ति की में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम सभा झनकौल के रहने वाले सुदामा प्रसाद वर्मा उम्र 49 वर्ष पुत स्वर्गीय सीताराम बिगत सप्ताह ग्यारह नवंबर को ही कमाने हेतु दुबई गए थे। दुबई के लिए 14 तारीख गुरुवार को मुंबई से उनकी फ्लाइट दुबई पहुंची थी।वहां पहुंचने के बाद वह अपने कैंप में आराम कर रहे थे। तभी पहुंचने के दो घंटे बाद ही उनके पेट में दर्द होने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत कैंप में मौजूद अपने साथियों की। जब तक वह कुछ सोचते उनकी हार्ट अटैक मौत हो गई। उसके बाद से कंपनी वालों ने उनके घर फोन करके सूचना दिया।
सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी सुभावती तथा पुत्र आदित्य का रो रो कर बुरा हाल था।लोगों के अनुसार मृतक की आर्थिक हालत बेहद खराब थी जिसके लिए वह कमाने गया था।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…