News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 170 जोड़े! एक ही पंडाल में पंडित जी ने कराए फेरे और मौलवी साहब ने पढ़ाया निकाह

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 24, 2023  |  6:00 PM

597 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 170 जोड़े! एक ही पंडाल में पंडित जी ने कराए फेरे और मौलवी साहब ने पढ़ाया निकाह

Advertisement

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में सामुहिक रूप से 170 जोड़े का पुरोहित व मौलवी ने अपने अपने रीति रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार व निकाह पढ़ाकर शादी की सभी रस्में पूरी करायी। सामुहिक विवाह के गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह व उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर एवं वर बंधू के माता पिता सहित सैकड़ों लोग साक्षी बने।
शुक्रवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 170 जोड़े का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें कप्तानगंज विकास खण्ड के 10, रामकोला 19,सेवरही 01,पडरौना 19, विशुनपुरा 09,नेबुआ नौरंगिया 04, खड्डा 38,हाटा 02, तमकुही राज 07 फाजिलनगर 01,नगर पंचायत तमकुही 02, मोतीचक 20, सुकरौली,15 दुदही19 रहे। जिसमें 157 हिन्दू व 13 मुस्लिम  सम्प्रदाय के थे। जिसमें पुरोहित कृष्ण नन्द तिवारी ने हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न करायी। वहीं मुस्लिम सम्प्रदाय के मौलवी रियाज अहमद ने निकाह पढ़ाई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों की शादी के लिए हमारी सरकार 51 हजार रूपये का अनुदान दें रही है जिससे जनपद के हजारों बेटियों के हाथ पीले हुए और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में सरकार के द्वारा अनुदान दिया जायेगा। बेटियों की शादी में सहयोग देना मंदिर व शिवालयों का निर्माण कराने से भी बड़ा पुनीत कार्य है। मैं नव दम्पतियों के उज्जवल भविष्य की  कामना करता हूं।
इसी क्रम में बिशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर ने कहा कि जिन बेटियों के परिवार के लोग शादी अनुदान लेना चाहते है तो विवाह तय होने के उपरान्त वह अपना आन लाइन रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि सामुहिक रूप से होने वाली विवाह में सम्मिलित हो सके। और उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली  51000/-हजार रूपये का लाभ मिल सके। आज यह बड़ा सुनहरा अवसर है जिसमें जनपद के विभिन्न  ब्लाकों से 170 नव दम्पत्ति एक परिणय सूत्र में बंधे। में उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं देता हुं। कार्यक्रम के अन्त में खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला ने  आयोजकों को धन्यवाद देते हुए नव दम्पत्तियों को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन शिरोमणि दुबे ने किया। अध्यक्षता  भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्र ने किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक दीप लाल भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय,सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण शउफई आलम,एडीओ आई एस बी प्रमोद सिंह,एपीओ अमित भार्गव,डा.बीपी सिंह,रूद्र प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह,रानू अग्रहरी, मुरलीधर मिश्रा, अखिलेश सिंह, मुन्ना लाल विश्वकर्मा, आलमगीर अंसारी, विचित्र मणि सिंह, ग्राम प्रधान रंजीत कन्नौजिया, सुबाष यादव, अम्बिका गुप्ता, धर्मराज सिंह,सत्येन्द्र सिंह,गौतम सिंह,चन्द्रिका, मनीष मिश्रा, सहित ब्लाक कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद,...

संबंधित खबरें
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking